संगठन
समिति एवं संरचना
ट्रस्ट के दो अंग हैं — प्रबन्धकारिणी समिति एवं साधारण सभा।

ट्रस्टी / संस्थापक–अध्यक्ष
श्री निरंकार मणि
पुत्र श्री अद्या प्रसाद
न्यास पत्र के अनुसार ट्रस्ट की पंजीयन कार्यवाही श्री निरंकार मणि द्वारा सम्पादित की गई। व्यवसाय — समाजसेवा।
ट्रस्ट के अंग
कैसे चलता है ट्रस्ट
प्रबन्धकारिणी समिति
- कुल 7 सदस्य — अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रबन्धक निदेशक एवं 2 सदस्य
- वर्ष में चार सामान्य बैठकें
- सामान्य बैठक की सूचना 7 दिन, विशेष बैठक की 3 दिन पूर्व
- 2/3 सदस्यों की उपस्थिति से गणपूर्ति
साधारण सभा
- आजीवन, कार्यकारिणी, सामान्य व संरक्षक सदस्यों से गठित
- वर्ष में एक वार्षिक अधिवेशन
- प्रबन्धकारिणी समिति का निर्वाचन; वार्षिक बजट व रिपोर्ट पारित करना
- नियमों में संशोधन 2/3 बहुमत से
पदाधिकारी
अधिकार एवं कर्तव्य
अन्य पदाधिकारियों के नाम शीघ्र जोड़े जाएँगे।
अध्यक्ष
- समस्त बैठकों की अध्यक्षता करना
- बैठकों की तिथि का अनुमोदन, परिवर्तन व स्थगन
- समान मत होने पर निर्णायक मत देना
- बैठक में शांति व्यवस्था कायम रखना
उपाध्यक्ष
- अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्ष के कार्यों का सम्पादन
सचिव
- मुख्य कार्यपालक के रूप में कार्य करना
- समिति के निर्णयों को कार्यान्वित करना
- पत्र व्यवहार, अभिलेख व सम्पत्ति की सुरक्षा
- ट्रस्ट की ओर से अदालती कार्यवाही करना
प्रबन्धक निदेशक
- सचिव की अनुपस्थिति में सचिव के कार्यों का सम्पादन
कोषाध्यक्ष
- ट्रस्ट का लेखा-जोखा रखना
- संस्था के ऑडिट की व्यवस्था करना
- बिल, वाउचर व अनुबंध पत्रों का रखरखाव